स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पुण्य तिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


पुण्य तिथि पर याद किए गए कर्मचारी नायक डीएन सिंह 
युगों तक याद किया जाएगा डीएन सिंह का योगदान : इं अरविंद नाथ राय 
गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को डीएन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर याद किया। समिति के संरक्षक इं अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों की हक के लिए शंखनाद किया था। उन्होंने 30 वर्ष की उम्र से ही हजारों कर्मचारियों को एकजुट किया। सरकार को कर्मचारियों के हक दिलाने के लिए मजबूर किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सिंचाई संघ के प्रदेश चेयरमैन रहे डीएन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि श्रमिक उत्थान समिति के तत्वावधान में फुल्लनपुर स्थित आवास पर मनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मण्डल अध्यक्ष डीएस राय ने उन्हें संगठन का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि बड़े भाई में सदैव धर्म और कर्म, प्रेम की झलक दिखाई देती थी। जो भी साथी इनके मार्ग पर चलते थे। उनका यही संदेश था कि मै छोड़े और जी धारण करे। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने कहा कि वे पथ-प्रदर्शक व कर्मचारियों के हित में हमेशा संघर्ष करने वाले व्यक्तित्व के पदाधिकारी थे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उनके विचार हमारे लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। संचालन महामंत्री राजीव कुमार सिंह ने किया और कहा कि अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह किया और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। इसीलिए उन्हें कर्मचारियों का नायक कहा जाता है। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। कर्मचारी समुदायों के लिए प्रेरणास्त्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पुण्य तिथि पर डीएन सिंह को नमन करने वालों में शुभम तिवारी, सुरेश कुमार, अजीत सिंह, अवधेश नारायण, प्रकाश चन्द्र राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, गायत्री सिंह, पूनम तिवारी, राजवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाण्डेय, अभय सिंह आदि शामिल रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post