- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव के पास बुधवार की सुबह वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर अचानक जानवर आ जाने से तेज रफ्तार बालू लदा हुआ ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। घटना के चलते उसके नीचे दबकर खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को बालू लादकर एक ट्रेलर जा रहा था। तभी हाईवे पर अचानक सामने जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें सवार खलासी की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त आजमगढ़ के अमिलाई स्थित कप्तानगंज निवासी सुदीप यादव 26 के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महाराजगंज चौकी इंचार्ज सुमित बालियान ने शव को किसी तरह से निकलवाया और परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाबत मौके पर पहुंचे मृतक के भाई प्रदीप यादव ने थाने में तहरीर दी। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)