- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर, 10 जून बड़े मंगल के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, गोरखपुर द्वारा पादरी बाजार स्थित एक नवनिर्मित विष्णु मंदिर में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंचमुखी हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुआ। पूजा के उपरांत वाटर कूलर का उद्घाटन मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवीन पालड़ीवाल जी, प्रांतीय महामंत्री श्री पंकज अग्रवाल जी एवं प्रांतीय सहायक मंत्री श्री नीरज जालान जी के द्वारा किया गया |
उद्घाटन समारोह के पश्चात हनुमान जी को लड्डू एवं समोसे का भोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीति अग्रवाल, सचिव प्राची जैन, जनसंपर्क अधिकारी रीता भालोठिया, उपाध्यक्ष विभा जिंदल, तथा अन्य सक्रिय सदस्यगण अंशु अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल एवं एकता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर मंच की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)