- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर 09जून किराना अतिथि भवन में साहबगंज गोरखपुर किराना कमेटी और खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान एक जागरूकता संगोष्ठी की गई, जिसमें व्यापारियों के शंकाओं का जवाब दिया गया और सुझावों भी लिए गए.
खाद्य विभाग की तरफ से उपायुक्त डॉ० सुधीर सिंह और मुख्य निरीक्षक एच एम त्रिपाठी ने सबसे पहले वर्तमान और पूर्व के कानून के में बदलाव के बारे में बताया और ये बताया कि पहले हम लोगों के पास टीम में नई नए लोग भी शामिल हुए हैं। अब पहले से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं, क्योंकि सरकार जनता के सेहत के प्रति कोई भी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के पैक्ड फूड को जितना संभव हो अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि उसमें पेस्टीसाइड्स मिलाए जाते हैं और वो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुंचाते हैं। किसी भी भोजन में फूड कलर कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि कम से कम मात्रा भी नुकसानदायक ही होती है।
किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने सभी का स्वागत करके कार्यक्रम की शुरुआत किया और कार्यक्रमके उद्देश्य को बताया,
कार्यक्रम का संचालन चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अनूप किशोर अग्रवाल ने किया.
समस्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले जो सामग्री जहां से आ रही है, उनकी जांच की जाए और व्यापारियों को ना परेशान किया जाए, छोटे छोटे व्यापारियों को भी जागरूक करने की जरूरत है। सरकार के द्वारा को "फूड सेफ्टी ऑन व्हील" वैन चलाई जा रही है, जिसमें निःशुल्क खाद्य पदार्थों की जांच होती उसको ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में चलाया जाना चाहिए और उन क्षेत्रों में उसके पहले प्रचार प्रसार करना चाहिए।
नेपाल से जो सामग्री आ रही है उसके बारे में भी बताया गया कि वहां से किसी सामग्री को इंपोर्ट करने से पहले उसपे मैन्युफैक्चर और यहां के इंपोर्टर का नाम प्रिंट होना चाहिए, स्टिकर मान्य नहीं होता है।
खोवा और पनीर के बारे में बताया कि ज्यादातर जो खोवा पनीर बाजार में उपलब्ध हैं वो सभी मानक पर खरे नहीं हैं।
चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के संरक्षक मनीष चंदवासिया ने कहा कि बाजार में आने के पहले व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के जरूर लिया जाए।
संगोष्ठी ने किराना कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल ,गणेश मद्धेशिया, शैलेश अग्रहरी राज कुमार आल्हा मनोज बंसल अशोक जालान कमलेश अग्रवाल खोवा मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गर्ग, रुस्तमपुर व्यापार एसोसिएशन के अमित टिबरेवाल, संजीव जैन, अब्दुल मेराज खान, बिस्किट मर्चेंट एसोसियेशन सौरभ अग्रवाल विष्णु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)