- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
खोला दुल्हन का संदूक, निकला हीरा नहीं...हीरो
शादी के बाद दुल्हन ससुराल में सभी रस्मों में व्यस्त थी। नाते-रिश्तेदार धीरे-धीरे अपने घर की ओर जा रहे थे। 4 दिन बीत चुके थे। घर में अब नई दुल्हन के पायलों की खनक साफ सुनाई दे रही थी। बस अब दुल्हन का सामान व्यवस्थित करना था। बहू नहाने गई, इतने में सास को उसके संदूक में हलचल सुनाई दी। उसने घर वालों को बुलाया। संदूक खुला, तो तस्वीर में दिख रहा हीरो मिला। यह दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है, जो संदूक में पैक होकर आ गया था। इसके बाद पूरे गांव ने मिलकर हीरो का मेकअप किया। कायदे से पीटा। चेहरे में लाली लिपस्टिक की जगह काली लिपस्टिक लगाई गई। बालों की चुटिया की गई। यह मामला यूपी के #कुशीनगर जिले का है। #
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)