- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा अपनी स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, मुख्य चिकित्साधिकारी - गोरखपुर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहजनवा, गोरखपुर में आज दिनांक 10 जून 2025, मंगलवार को कैंसर जागरूकता अभियान के तहत सी.एच.ओ., ए.एन.एम., आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के संयुक्त सचिव श्री रसेंदु फोगला द्वारा स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने कहा –
“हमें कैंसर के इलाज और जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।”
मुख्य अतिथि श्री प्रदीप शुक्ला, विधायक, सहजनवा ने इस अवसर पर कहा कि –
“हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान पिछले 50 वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी गांव-गांव जाकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करें और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता प्रदान करें।”
उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह प्रेरणा दी कि वे कैंसर से जुड़ी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सी. पी. अवस्थी ने जानकारी दी कि –
“नियमित व्यायाम से कैंसर के मामलों में 15% तक की कमी लाई जा सकती है। मोटापे से बचाव, संतुलित आहार, मांस व पशु वसा से परहेज, फास्ट फूड, तंबाकू व शराब से दूरी और यू.वी. किरणों से बचाव आवश्यक है।”
उन्होंने एच.पी.वी. वैक्सीन जैसे आधुनिक टीकाकरण को समय पर कराने की सलाह दी जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की संभावना कम हो सके।
साथ ही, महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्तन परीक्षण की स्वयं-जांच तकनीक भी सिखाई गई, जिससे प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का पता लगाया जा सके।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को कैंसर से संबंधित पत्रक, विवरण पुस्तिकाएं वितरित की गईं, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर सकें।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विकास पाण्डेय, दिलीप यादव (ब्लाक प्रमुख, पिपरौली), डॉ. व्यास कुशवाहा, डॉ. अंजनी सिंह, श्री रसेन्दु फोगला, श्री अनुराग, आयुष श्रीवास्तव, अतुल पांडेय, रामसुन्दर, अंकित पांडेय, रामसूरत सिंह सहित अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)