स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ट्रॉली ट्रांसफार्मर में लगी आग, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर



(जमानियां) गाजीपुर। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जले ट्रांसफार्मर स्थान पर 400 केवीए का ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। अचानक उसमें आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। इसके चलते नगर के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में आग 12 बजे रात के आसपास हुआ। जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक ट्रॉली ट्रांसफार्मर से तेज आवाजें और लपटें निकलने लगीं। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ट्राली ट्रांसफार्मर के जलने से दो से तीन वार्ड के सौ घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे न केवल घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि गर्मी के इस मौसम में लोग पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जले ट्रॉली ट्रांसफार्मर के स्थान पर जल्द ही नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है और विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सुचारु कर दिया जाएगा।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post