स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

राष्ट्रीय सुरक्षा और धर्म के मुद्दे पर हमें भी महाराजा सुहेलदेव बनना चाहिए :

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


बिरनो, गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा मे भाजपा के मरदह दक्षिणी मण्डल मे नसरतपुर ,बरेंदा व बिहरा  तथा बिरनो मंडल के भड़सर, बिरनो व बद्धुपुर गांव में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस हजारों लोगों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  पूर्व भाजपा भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए महाराजा सुहेलदेव के जीवन व उनकी वीरता पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि दक्षिण में वीर शिवाजी तथा उत्तर में महाराजा सुहेलदेव  हिंदू धर्म के दो ऐसे प्रतापी राजा जिन्होंने मुस्लिम आततायियों को रण में धूल चटाने का काम किया। महाराजा सुहेलदेव ने सैय्यद सलार गाजी के लाखों सैनिकों के खिलाफ सिर्फ कुछ हजार सैनिकों के बल पर युद्ध जीता व गाज़ी को मिट्टी में मिलाने का काम किया उन्होंने ये भी कहा कि महाराजा सुहेलदेव  पूजनीय हैं जिन पर पूरे हिन्दू समाज को उनपर गर्व है और आज के नौजवानों को महाराजा सुहेलदेव जी की यश कीर्ति के बारे में चर्चा करना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए कि जब बात अपने राष्ट्र के सुरक्षा या धर्म के सुरक्षा की हो तो हमारे शरीर में भी महाराजा सुहेलदेव जी का लहु दौड़ना चाहिए।  
भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने  बताया कि चक्रवर्ती सम्राट को पूर्ववर्ती सरकारों ने यथोचित सम्मान नहीं दिया जबकि भाजपा सरकार बनते ही गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा ने रेल राज्य मंत्री के रूप में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ट्रेन का संचालन किया तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना भी भाजपा सरकार द्वारा किया गया। सभा का संचालन युवा भाजपा नेता आशुतोष चतुर्वेदी ने किया।
मौके पर बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,मुसाफिर राजभर, रिटायर्ड मेज़र मुखदेव राजभर, प्रेमचंद राजभर,प्रमोद राय,चौराबोझ प्रधान ओमप्रकाश राय, प्रदीप राजभर,भड़सर प्रधान विनोद गुप्ता, बद्धुपुर प्रधान आकाश राजभर,विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी,पूर्व प्रधान बरेंदा संतप्रसाद राजभर,प्यारेलाल राजभर,बूथ अध्यक्ष संजीवन राजभर, रामविलास यादव,चंदन ठाकुर,  व अन्य लोग उपस्थित रहे‌

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post