स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नंन्दगंज का कुख्यात विशाल पासी ने उगला मुटुन यादव हत्याकांड का राज, बताया कैसे मारी गोली, काफी लंबी है गुनाहों की फेहरिस्त

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार 50 हजार के इनामी कुख्यात विशाल पासी और उसके साथी अभिषेक पहलवान ने मुटुन यादव को गोली मारी थी। दोनों शार्प शूटरों ने मुटुन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस की पूछताछ में विशाल पासी ने हत्याकांड से जुड़े राज उजागर किए। विशाल पासी का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गाजीपुर और चंदौली में 26 मुकदमे दर्ज हैं।
मई माह में मुटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। हत्याकांड में शामिल रहे दो शार्ट शूटरों विशाल पासी और अभिषेक पहलवान को पुलिस और स्वाट टीम ने चकिया के मुरारपुर मोड़ के पास घेरा। इस दौरान विशाल पासी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभिषेक पहलवान रात के अंधेरे में फायरिंग करते हुए फरार हो गया। विशाल के पास से पिस्टल भी बरामद की गई, जिससे मुटुन को गोली मारी गई थी। मुटुन की हत्या के बाद विशाल पासी और अभिषेक पहलवान बिहार भाग गए थे। बीच-बीच में दोनों आजमगढ़ और सोनभद्र आते थे। यहां रिश्तेदारी में छिपकर रह रहे थे। विशाल के खिलाफ गाजीपुर और चंदाली पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

बेल पर जेल से बाहर था विशाल, हत्याकांड में हुआ था आजीवन कारावास:


विशाल पासी को 2002 में हुए हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। दिसंबर 2024 में हाईकोर्ट से बेल लेकर जेल से बाहर था। वह नंदगंज थाना क्षेत्र में हुई अमलधारी हत्याकांड में भी वांछित चल रहा था।
 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post