- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। जिले की जमानिया पुलिस ने आज तड़के एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। कानून की गिरफ्त से फरार चल रहा अभियुक्त ताजपुर चट्टी पर जैसे ही पहुंचा, पुलिस ने उसे चारों ओर से घेरकर काबू कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना जमानिया में दर्ज मुकदमा संख्या 224/25, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ढढनी, थाना सुहवल (गाजीपुर), की लंबे समय से तलाश जारी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अरुण पांडेय व कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी की टीम ने दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। करीब 21 वर्षीय अभिषेक यादव पर नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराधों का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी तेज़ी से जारी है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)