स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अनु० जाति/अनु०जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत 223 पीडि़तो को मिला इनाम

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर।  जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, गाजीपुर में अनु० जाति/अनु०जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटिरिंग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि अत्याचार उत्पीड़न योजनान्तर्गत दिनांक 10-06-2025 तक कुल 366 प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर के स्तर से प्राप्त हुए है, जिसमें से 223 पीड़ितो के बैंक खाते में धनराशि अन्तरित की गयी है, 63 लाभार्थियों को धनावंटन के अभाव में भुगतान लम्बित है तथा 80 नवीन स्वीकृति हेतु प्रस्ताव कमेटी के सामने प्रस्तुत किया गया है। शासन स्तर से बजट आवंटन प्राप्त होने के उपरान्त स्वीकृत लाभार्थियों को नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, ज्ञानेन्द्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post