स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर से दुखद समाचार है कि भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष श्री देवेश श्रीवास्तव जी का आज हृदयगति रुक जाने (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय जाने से पार्टी और समाज में शोक की लहर है।

श्री देवेश श्रीवास्तव समाजसेवा, संगठन और नेतृत्व में अपनी विशेष पहचान रखते थे। वे न सिर्फ एक कुशल नेता थे, बल्कि समाज के सभी वर्गों से उनका आत्मीय संबंध था। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा शोक प्रकट किया है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

भावभीनी श्रद्धांजलि
"ओम् शांति" 🙏

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post