स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन ने 101 कन्याओं का पूजन कर कराया सामूहिक सहभोज

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से वनटांगिया क्षेत्र में 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन एवं सामूहिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इस अवसर पर बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

फाउंडेशन की प्रबंधक एवं अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि केवल देवी आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी अवसर है। कन्याओं का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब उनकी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरखपुर के युवा साथियों डॉ. श्यामली जायसवाल, रेवती रमण राय, दिव्यांश दुबे, अभिनव तिवारी, नितिन उपाध्याय एवं संतोष यादव का विशेष सहयोग रहा। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का समापन कन्याओं के सुखद, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ हुआ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post