- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भारतीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में ज्येष्ठ मास के पंचम एवं अंतिम मंगलवार के पावन अवसर पर विष्णु मंदिर, असुरन रोड, गोरखपुर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर नगर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार मनोज मिहिर, फिल्म अभिनेता कृष्ण कुमार, तथा नगर पार्षद मनोज त्रिपाठी ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार महासंघ के शीर्ष पदाधिकारियों की भागीदारी रही जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, संस्थापक आदर्श श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. शक्ति सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एवं एस आई न्यूज मंडल प्रभारी राहुल मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
📣 महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा,
"भारतीय पत्रकार महासंघ द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक कार्य है, जिससे सामाजिक एकता को बल मिलता है।"
📣 राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा,
"संगठन तभी मजबूत होता है जब हम सभी एकजुट होकर समाज और सच्चाई के लिए खड़े हों।"
📣 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई. शक्ति सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा, "हम सभी पत्रकार भले ही अलग-अलग संस्थानों से जुड़े हों, लेकिन हमारी सोच और उद्देश्य एक हैं – 'सच के साथ खड़े रहना'।"
📣 पार्षद मनोज त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा,
"पत्रकार समाज का आईना होते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
कार्यक्रम का समापन भक्तिभाव के साथ भंडारे के वितरण द्वारा हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महासंघ ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने की घोषणा की है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)