स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मामा बना हैवान: भरोसे की चादर में छिपा दरिंदा, भांजी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर 


मामा बना हैवान: भरोसे की चादर में छिपा दरिंदा, भांजी का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

रिश्तों को किया तार-तार: मामा ने भांजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उड़ाया इंसानियत हुआ शर्मसार 

गाजीपुर।  जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने मामा पर धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने नाना-नानी के घर पर रह रही थी। इस दौरान उसका मामा, जो उम्र में लगभग हमउम्र था, उसके संपर्क में आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ताना संबंध बन गए, लेकिन युवती का आरोप है कि मामा ने विश्वासघात करते हुए उसे किसी तरह बहला-फुसलाकर और सम्मोहित कर उसका नग्न वीडियो बना लिया।
समय बीतने के साथ युवती के नाना-नानी का देहांत हो गया, और वह दिल्ली जाकर रहने लगी। लेकिन कुछ समय पहले उसके छोटे मामा ने उस पुराने आपत्तिजनक वीडियो को उसके परिजनों और अन्य लोगों को भेजना शुरू कर दिया। इस हरकत से पीड़िता मानसिक रूप से टूट चुकी है और सामाजिक बदनामी के डर से बेहद परेशान है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए भांवरकोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post