- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
139 ट्रेन हेल्पलाइन नंबर पर एक यात्री द्वारा दी सूचना मची अफरा-तफरी
सूचना के तत्काल बाद जीआरपी, आरपीएफ सहित इंटेलिजेंस टीम के साथ कोतवाली पुलिस हुई सक्रिय
(सैदपुर)गाजीपुर। वाराणसी से गोरखपुर को जाने वाली वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम रखने की सूचना प्राप्त हुई थी औंड़िहार जंक्शन स्टेशन पर बुधवार बीती रात 11 बजे रेलवे कंट्रोल वाराणसी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औंड़िहार व जीआरपी चौकी औंड़िहार को सूचना दी गई की ट्रेन नंबर 15132 वाराणसी सिटी गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री के द्वारा रेलवे हेल्पलाइन को बताया गया की ट्रेन में संदिग्ध वस्तु बम रखी हुई है
इस पर हरकत में आए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा ट्रेन के स्टेशन पर करीब 11:10 पर प्लेटफार्म नंबर 6 पर औंड़िहार जंक्शन पहुंचने पर सघन चेकिंग किया गया तो गार्ड के बगल वाले जनरल कोच में एक बड़ी बाल्टी के अंदर एक छोटी प्लास्टिक की बाल्टी जिसके अंदर खाली टिफिन बिजली तार, मोबाइल चार्जर रखा मिला
उक्त सामान के बारे में जब जानकारी ली गई और यात्रियों से जब पूछा जाने लगा यह किसका समान है तो वहां पुलिस टीम के सामने कोई नहीं आया तो वहीं बाल्टी जीआरपी पुलिस एवं आरपीएफ टीम द्वारा चेक किया गया तथा बाल्टी का समान उतार लिया गया एवं जीआरपी आरपीएफ द्वारा उसे अपने कब्जे में ले लिया
कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया तो वहीं 45 मिनट खाली ट्रेन के चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)