- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन UPMSRA की गाजीपुर ईकाई के कृष्णपुरी कालोनी स्थित कार्यालय "सुब्रतो भवन" पर देश भर के मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय संगठन CITU (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) का 55 वां स्थापना दिवस 30 मई को दवा प्रतिनिधियों के बीच केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें इकाई के साथी ज्योतिभूषण जी ने CITU के स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं इसकी महत्ता और संगठन की जरूरतों को चिन्हित किया। ईकाई मंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव ने CITU द्वारा प्रस्तावित आगामी 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल को सफल बनाने में साथियों का सहयोग मांगा।
कार्यक्रम में ईकाई के साथी अरूण सहाय, कृष्णा राय, अश्विनी राय, शिवम गुप्ता, मोहित गुप्ता, निकेत तिवारी, आर.पी.एस यादव, विकास वर्मा, प्रेमचंद्र कुशवाहा, रईस आलम समेत कई साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी चंदन राय ने और संचालन साथी मयंक श्रीवास्तव ने किया
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)