स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

कहां चले थे अधिकारियों का हिसाब-किताब करने,कोर्ट ने अब्बास अंसारी का खुद कर दिया हिसाब

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कहां चले थे अधिकारियों का हिसाब-किताब करने,कोर्ट ने अब्बास अंसारी का खुद कर दिया हिसाब

हेट स्पीच मामले में मऊ कोर्ट ने अब्बास अंसारी को सुनाई 2 साल की सजा,चली जाएगी विधायकी

मऊ:2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ के पहाड़पुर में दिए गए हेट स्पीच मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मऊ जिला कोर्ट में 2 साल की सजा सुनाई है।इसी के साथ अब्बास अंसारी की विधायकी भी चली जाएगी।

कोर्ट ने अब्बास के साथ ही उनके चुनाव एजेंट मंसूर को 6 महीने की सजा सुनाई है।दोनों पर कोर्ट ने 2 -2 हजार का जुर्माना भी लगाया है।कोर्ट ने आज सुबह साढ़े 11 बजे अब्बास और मंसूर को मामले में दोषी करार दिया था,जबकि अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी को कोर्ट ने राहत दे दी।

मामला 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान का है,जब चुनावी रैली के दौरान अब्बास ने जनता के बीच कहा था,सपा मुखिया अखिलेश यादव से कहकर आया हु,सरकार बनने के बाद छह महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी,जो जहां है वहीं रहेगा।पहले हिसाब किताब होगा फिर ट्रांसफर होगा।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post