- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डेवढ़ी नहर पुलिया के पास एक खेत में 29 वर्षीय अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना नईबाजार-देवैथा सम्पर्क मार्ग स्थित डेवढ़ी तिराहे के समीप घटी, जहां खेत में शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव से थोड़ी दूरी पर बीयर की खाली कैन और बाइक के टायरों के निशान भी मिले हैं, जो घटना को और संदिग्ध बना रहे हैं।
मौके से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान, बीयर कैन की मौजूदगी और सिर में गंभीर चोट, यह संकेत दे रहे हैं कि संभवतः शराब के नशे में मारपीट के दौरान युवक की हत्या की गई और आरोपी फरार हो गए।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। वह पैट और शर्ट पहने हुए था तथा उसके हाथ पर अंग्रेजी में "बंदना" गुदा हुआ था, जो पहचान में मददगार हो सकता है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस हत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों की गहन छानबीन कर रही है। क्षेत्र में भय और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)