स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नरवर गांव पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव,पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। 28 मई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में नरवर विधुत हादसे में पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई।
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को अब तक कोई सरकारी मदद या राहत न मिलने पर अफसोस जाहिर किया।उन्होंने कहा कि सरकार को जान-माल की कोई फ़िक्र नहीं है। इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति न हो, सरकार को इस बात का ख्याल रखना होगा और लोगों के जान-माल की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी भी है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से इस घटना में जिन तीन परिवारों के सदस्यों की मौत हुई, उन तीनों परिवारों को डेढ़ डेढ़ लाख और घायलों को पच्चीस पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, विधायक ओमप्रकाश सिंह,विधायक डा.वीरेंद्र यादव,विधायक जै किशन साहू,विधायक मन्नू अंसारी, काशीनाथ यादव, अभिषेक यादव,विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, शामिल थे।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजकुमार पांडे, कन्हैयालाल विश्वकर्मा रामनारायण यादव तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post