स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भाजपा सरकार ने जो संकल्प लिया उसे निश्चित रूप से पूरा करके दिखाया है -ओमप्रकाश राय

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


 *मन की बात* 

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 122 वें संस्करण को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर सूना। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले भर के सभी बुथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनकर पार्टी के अधिकृत सरल एप्प पर अपलोड किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जखनियां विधानसभा के देवा बुथ संख्या 151 पर बूथ समिति सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सूना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सैनिकों के शौर्य को नमन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से आतंकवाद को समाप्त करने की बात कही है तो यह अब निश्चित है कि देश से आतंकवाद समाप्त होकर रहेगा क्योंकि देश व प्रदेश मे भाजपा नेतृत्व की सरकार ने जो संकल्प लिया है तो निश्चित रूप से पूरा करके दिखाया है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 213 कपूरपुर वार्ड में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती देश के सर्वांगीण विकास तथा सम्मान के आधार को विस्तार दिया है। विगत 12 वर्षो में देश मे बदलाव की जो आंधी चली है उसमें निश्चित है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट व समाज के प्रति आत्मीय लगाव का भाव मन की बात कार्यक्रम में शामिल होता है।देश से आतंकवाद और नक्सलवाद के सफाया सुनिश्चित है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मंडल मनिहारी प्रथम बूथ संख्या 362 बरहट ग्राम वासियों के साथ मन की बात सुना और कहा कि देश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हो रहे मातृशक्ति के सशक्तिकरण से देश की आधी आबादी का सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बूथ संख्या 290 पर मन की बात को सुना और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युग पुरुष है जिनके नेतृत्व मे भारत विश्वगुरू बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसके आलावा प्रवीण सिंह सदर विधानसभा के विवेकानंद कालोनी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सकरताली, अच्छे लाल गुप्ता महाराजगंज, सुरेश बिंद मिरनपुर सक्का बुथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post