- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर में तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। हादसे में चाचा की मौके पर मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना करंडा क्षेत्र के करंडा गांव निवासी लोचन पासवान (71) अपने भतीजे राममीत पासवान (27) के साथ फतेउल्लाहपुर स्थित अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर फतेउल्लाहपुर के पास पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का नंबर प्लेट भी मौके पर टूटकर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर लोचन पासवान को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं भतीजा राममीत पासवान निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी गुलैची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान व चालक की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से टूटे नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)