स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक सम्पन्न, पीडीए को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर | समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमल किशोर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मसुदुल हसन ने किया।

इस बैठक में आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन पंचायत कार्यक्रम, बूथ, सेक्टर और जोन स्तर पर सांगठनिक संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष कमल किशोर यादव ने कहा कि "समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ बूथ स्तर पर मजबूती से खड़ी है और भाजपा की साजिशों को बेनकाब कर पूरी ताकत से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। भाजपा पीडीए की एकता के सामने कहीं टिक नहीं पाएगी।"

बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों में स्वतन्त्र सिंह यादव, विकास चन्द यादव, शशांक वर्मा, मैना भाई, अनिल भारती, सुनील आज़ाद, सुदामा यादव, मोहम्मद शमीम, अजय कुमार मौर्य समेत अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

बैठक के अंत में सभी ने पीडीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और संगठन की मजबूती हेतु सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post