स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा गाजीपुर में 'भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा' का आयोजन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर, 23 मई 2025 — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिव्यांग प्रकोष्ठ और समर्पण संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 'भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मानित करना था। यात्रा का नेतृत्व समर्पण संस्था की संरक्षिका सविता सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा विकास भवन परिसर से प्रारंभ होकर पीरनगर और सिकंदरपुर होते हुए कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क तक पहुंची। इस दौरान मुख्य अतिथि मदन मोहन वर्मा, क्षेत्र संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र ने कहा कि हमारे देश के 27 नौजवानों का धर्म पूछकर गोली मारने वाले आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे देश के वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुंह तोड़ करारा जवाब दिया है। अब पाकिस्तान भविष्य में ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।

विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। दिव्यांगजन यात्रा को सफल बनाने के लिए समर्पण संस्था द्वारा जगह-जगह पानी और गुड़ की व्यवस्था की गई थी। चिलचिलाती व कड़ाके की धूप के बावजूद दिव्यांगजनों का हौसला काफी बुलंद था। देश की सरहद पर रक्षा करने वाले सैनिकों की शौर्य गाथा से हौसले जोश से भरे थे।

यात्रा में कुंवर रूपेश कुमार (जिला संयोजक), बृजेंद्र राय, योगेश सिंह, अभिनव जयसवाल, अजय कुशवाहा, अरुण वर्मा, राजेश राम, लालसा पासवान, हरिहर बिंद, शायमा, संतोष, फेकूराम, अशोक कुमार (अध्यापक), अजित कुमार, सुमित्रा सिंह, नाजिया बेगम, रागिनी सिंह, अफजाल खान, प्रभु नाथ सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में अमरनाथ गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

यह तिरंगा यात्रा न केवल भारतीय सेना के सम्मान में थी, बल्कि यह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास था। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट और दृढ़ है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post