- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर, 22 मई | मानसून से पहले शहर को जलभराव से मुक्त रखने के उद्देश्य से गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगेशकर कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न जलभराव संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त ने सिविल लाइंस, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, गोपलापुर, पैडलेगंज बुद्धा गेट के पीछे, राप्तिनगर दूरदर्शन मोड़, एच एन सिंह चौराहा, रामजानकी नगर और कौशलपुरम सहित कई प्रमुख इलाकों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि:
1. भारी बारिश की स्थिति में जल निकासी में कोई समस्या न आने पाए।
2. सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
3. पंपिंग की व्यवस्था समय रहते सक्रिय कर दी जाए।
4. निर्माणाधीन या अधूरे नालों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।
महापौर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा, "नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर और त्वरित सुविधाएं प्रदान करना है। वर्तमान में जल निकासी व्यवस्था को सशक्त करने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।"
नगर निगम गोरखपुर शहर को जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पबद्ध है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)