स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भाजपा जिला संगोष्ठी आयोजित

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर, 22 मई। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोरखपुर के एनेक्सी भवन में एक भव्य जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस स्मृति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, जिन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और जनसेवा के प्रेरणादायक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, सुशासन और धर्मपरायणता की अद्वितीय प्रतीक थीं। उनके जीवन से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जनार्दन तिवारी ने की, जबकि संचालन श्री हरिकेश राम त्रिपाठी ने किया। संगोष्ठी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, किरण लता, राजाराम कनौजिया, ब्रह्मानंद शुक्ला, आर.डी. सिंह, खजनी ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंशु सिंह, बरहमपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन यादव तथा बेलघाट ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूजा सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की नीतियों, प्रशासनिक दृष्टिकोण और समाज सुधार की दिशा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के कोने-कोने से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post