- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का हुआ सुंदरीकरण
गोरखपुर, 20 मई। पूर्वोत्तर रेलवे ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत अपने विभिन्न स्टेशनों के सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं के विकास की दिशा में अहम कदम उठाए हैं। योजना के तहत रामघाट हाल्ट स्टेशन, मैलानी रेलवे स्टेशन और सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।
रेलवे द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:
सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं विकास: स्टेशन परिसरों में यातायात और यात्री सुविधा को देखते हुए सर्कुलेटिंग एरिया को अधिक सुव्यवस्थित और विस्तृत बनाया गया है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री प्रतीक्षालय: यात्रियों की सुविधा हेतु प्रतीक्षालयों को आरामदायक और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय मानक के साइनेज: स्टेशन परिसर में दिशानिर्देशक संकेतक और सूचनात्मक बोर्ड लगाए गए हैं जो यात्रियों के लिए उपयोगी और स्पष्ट हैं।
आधुनिक फसाड लाइटिंग: स्टेशनों की बाहरी छवि को आकर्षक बनाने के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे रात में भी स्टेशन की भव्यता बनी रहे।
पूर्वोत्तर रेलवे का यह कदम रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा में बदलने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अन्य स्टेशनों पर भी इसी प्रकार के कार्य जारी हैं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)