स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन संस्कृति के मजबूती के लिए अथक प्रयास किया।-अशोक चौरसिया

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। अहिल्याबाई होलकर कुशल, न्याय प्रिय शासक, अद्वितीय समाजसेवी तथा सनातन संस्कृति को मजबूत करने वाली धार्मिक प्रवृत्ति की विदुषी महिला थी। जिनके साम्राज्य में अमीर गरीब को समान हक और अधिकार प्राप्त था।यह बात वृहस्पतिवार को भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की विचार संगोष्ठी में कही उन्होंने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई होलकर ने देश भर में मुगल आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त किये गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। उन्होंने सिर्फ मंदिर ही नहीं मार्ग,सराय,गुरुकुल, तालाब,कुंआ, बावड़ी, अभ्यारण्य के निर्माण सहित सनातन संस्कृति के मजबूती के लिए अथक अनन्य प्रयास किया। महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि हम इनके जीवन संघर्ष,व्यक्तित्व, कृतित्व से अपनी आज के पिढी को सही ढंग से परिचित करा दे तो, निश्चित तौर पर हम समाज मे नैतिक ,आदर्शवादी ,राष्ट्रवादी नागरिक निर्माण करने मे सफल होंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र का मूल्यांकन यह सिद्ध करता है कि हमारा अतीत वैभवशाली था हमारी मातृशक्ति शासन सत्ता चलाने में सफल सक्षम थी। नारी शक्ति की समृद्धि में हमारी सभ्यता व परंपरा पूर्व से मजबूत रही है यह आज के मातृ-शक्तियों के लिए संदेश है।
पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित संरक्षित तथा मजबूत करने का काम किया। भारतीय सनातन की धरोहरों को प्रसिद्धि तथा संरक्षण के लिए काम किया वहीं कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है ।जिस सभ्यता संस्कार व संस्कृति को हमारी पीढ़ियां भूल रही थी उनके स्मरण  दिलाने, उन्हें सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन प्रेरणा का स्रोत है । इतिहास साक्षी है जिन नारियों ने समाज के उत्थान के लिए, धर्म सभ्यता, संस्कृति के मजबूती के लिए,मानव सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य किया वह पूजनीय है और आज तीन सौ वर्ष बाद भी  सभ्यता, संस्कृति के आदर्श मूल्यांकन मे पूज्य स्मरणीय हैं।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बुधवार को नरवर मे विद्युत स्पर्शाघात से मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की गौरवशाली परंपरा और इतिहास से लोगों को अवगत कराने, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के उत्थान, जन कल्याण एवं राष्ट्र सम्मान के साथ विकसित भारत निर्माण लक्ष्य के लिए काम किया जा रहा है । वही कुछ राजनैतिक दलो द्वारा मां बहनों की मर्यादा तथा देश लूटने वालों को आदर्श मानकर, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास जता कर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर अहिल्याबाई होल्कर का जीवन परिचय पहुंचे। व्यक्ति व्यक्ति उनको जाने, यही आज के हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, राजेश राजभर तथा शशांक शेखर राय ने भी संबोधित किया।
संगोष्ठी के अंत मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक सुरेन्द्र यादव, भाजपा कार्यकर्ता रामनरायण राय एवं नरवर मे मृत छोटेलाल यादव, रविन्द्र यादव,अजय यादव तथा अमन यादव के आत्मा शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, रामराज बनवासी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, जितेंद्र नाथ पांडेय, नीलम सिंह, लालसा भारद्वाज ,माया सिंह, गोपाल राय, रासबिहारी राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post