- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
महानगर संगोष्ठी आयोजित हुई भाजपा कार्यालय बेनीगंज गोरखपुर
गोरखपुर 21मई बेनीगंज स्तिथ भाजपा कार्यालय में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, महान वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित "महानगर संगोष्ठी" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी।
अध्यक्षता व विषय प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने व संचालन ओम प्रकाश शर्मा ने किया।
राजा माता अहिल्याबाई अत्यंत दूरदर्शी प्रशासिका थी। राजमाता अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1723 ई को अहमदनगर के चौड़ी ग्राम में हुआ था राजमाता अहिल्याबाई ने ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले एक सामान्य परिवार की बालिका से एक साधारण शासक तक की यात्रा पुरी की।
समाज के सभी वर्गों का सम्मान प्रगति के अवसर देने वाली
समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया
श्री रामपति त्रिपाठी
राजमाता अहिल्याबाई होलकर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थी जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई उनकी न्यायप्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया ।
उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर हम उनके इन्हीं गुणों को अपने जीवन में उतार कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एक नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
आज की युवा पीढ़ी को पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सके।
पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर उनकी अद्वितीय शासन कला, समाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। हम उनके महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव,पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, महामंत्री अच्युतानंद शाही, उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, वीरेंद्र पांडेय, दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, शशिकांत सिंह, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, रंजूला रावत, अनुपमा पाण्डेय, समरेनदु सिंह, अभिषेक शर्मा, पियूष अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, कृष्ण कुमार सहित महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण व कार्यकर्ता सहित अन्य लोग संगोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)