स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा प्रयागराज

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


मनीष सुसारी, डिवीज़न इंचार्ज प्रयागराज
ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा प्रयागराज

प्रयागराज।
देश के वीर सैनिकों के शौर्य और मनोबल को सम्मानित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत प्रयागराज में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, और भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह तिरंगा यात्रा बारा विधानसभा क्षेत्र के बारा, लोहगरा, शिवराजपुर और शंकरगढ़ की सड़कों पर निकाली गई, जहाँ ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के रंगों में सराबोर यह आयोजन जनसैलाब का साक्षी बना।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व सैनिक संतोष सिंह ने किया। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, कार्यक्रम संयोजक संतोष त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सतीश विश्वकर्मा, रोहित केशरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, रामजतन, सुजीत केशरवानी और उमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। हर चेहरे पर तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का जोश साफ देखा गया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post