स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा की मासिक बैठक सम्पन्न, मजदूरों के हक और पीडीए की मजबूती पर हुआ मंथन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा की मासिक बैठक रविवार को बेतियाहाता स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मुन्ना हाशमी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला महासचिव रामनाथ यादव उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम, बूथ, सेक्टर और जोन की मजबूती, मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान रामनाथ यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर पीडीए को मजबूत कर भाजपा की साजिशों को नाकाम करेगी। पीडीए की ताकत के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पाएगी।”

मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा, “समाजवादी मजदूर सभा सदैव मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। दिहाड़ी मजदूरों को कम से कम 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलना चाहिए। यह हमारी प्रमुख मांगों में से एक है।”

इस मौके पर मैना भाई, बालेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, इन्दल प्रसाद, अशोक पांडे, मोहम्मद अली गुड्डू शाह, प्रमोद उपाध्याय, छविनाथ यादव, मनोज निषाद, जयकिशन कन्नौजिया, मेराज अहमद, सिंधु चौधरी, दुर्बल यादव, परशुराम यादव, अनिल भारती, ब्रजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ मजदूर वर्ग के मुद्दों को प्राथमिकता देना था।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post