- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जंगीपुर में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की उपलब्धि के उपलक्ष्य में, देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, मंगलवार सायंकाल भारतीय जनता पार्टी द्वारा जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नवीन कृषि मंडी गेट से लावा मोड़ तक आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" जैसे देशभक्ति नारों के साथ वातावरण को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता वीर सैनिकों को सम्मानित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, जिलामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, जिलामंत्री राकेश यादव, आशुतोष चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी तरह, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के चराईडांड गांव में भी "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री साय ने इसे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय एकता की मजबूती का प्रतीक बताया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री के नेतृत्व की सराहना की।
इन आयोजनों के माध्यम से देशभर में "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है और वीर सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)