- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
तारा मंडल स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति आज पुनः जनता दर्शन का आयोजन हुआ, जहाँ लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री रवि किशन शुक्ला जी के दिशा-निर्देश पर जनता की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन दिया। समरेंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर की आम जनता के लिए एक ऐसा नाम बन चुके हैं जो हर दिन जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बनते हैं और सांसद श्री रवि किशन जी की जनसेवा की सोच को धरातल पर उतारते हैं।
जनता दर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपने-अपने मुद्दे रखे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, चिकित्सा और सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सांसद प्रतिनिधि की सक्रियता एवं संवेदनशीलता की सराहना की।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)