- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जलभराव मुक्त गोरखपुर के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध, पंपिंग स्टेशन व नालों की सफाई पर विशेष जोर
गोरखपुर, 19 मई 2025 | आज प्रातः 9:00 बजे नगर निगम गोरखपुर द्वारा बरसात पूर्व तैयारियों के तहत नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल व महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य संभावित जलभराव क्षेत्रों की समीक्षा करना और आवश्यक तैयारियों को समय रहते सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त व महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश जारी किए:
10 जून तक सभी पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और तली झाड़ सफाई कार्य पूर्ण किया जाए।
जलभराव संभावित क्षेत्रों में समय रहते अस्थायी पंपों की स्थापना सुनिश्चित की जाए।
निर्माणाधीन नालों की मैपिंग कर उनकी सतत निगरानी की व्यवस्था की जाए।
जो नाले अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आगामी बरसात में शहर को जलभराव से मुक्त रखने के लिए नालों की सफाई को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम गोरखपुर ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सफाई और जल निकासी कार्यों में यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित जोनल अधिकारियों या नगर निगम हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)