- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर, 18 मई 2025 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय कुमार के नेतृत्व में आज शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कमलेश कुमार सिंह, टीआई श्री मनोज कुमार राय, श्री अजीत कुमार पाण्डेय समेत यातायात उप निरीक्षकों की टीम शामिल रही।
काली फिल्म और हूटर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई:
मोहद्दीपुर चौराहे पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में चार पहिया वाहनों पर लगे काली फिल्म और हूटर के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। कुल 54 वाहनों से काली फिल्म हटाकर चालान किया गया, वहीं 5 वाहनों पर हूटर लगे होने के कारण एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान एवं सीज की कार्यवाही की गई।
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही:
गोलघर और शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटवाने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई। 08 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड भेजा गया, 54 चार पहिया और 142 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं अतिक्रमण करने वाले ठेले व खोमचे वालों को सख्त चेतावनी देते हुए हटाया गया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)