- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल मीडिया प्रभारी अनिल सिंह रावत ने निभाई अहम भूमिका
प्रयागराज, 15 मई | देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बुधवार सायं 5 बजे प्रयागराज महानगर में नेताजी सुभाष चौराहे से किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल मीडिया प्रभारी श्री अनिल सिंह रावत ने अपने स्वजातीय बारी समाज के बंधुओं के साथ यात्रा में भाग लेकर समाज की सक्रिय सहभागिता को दर्शाया।
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती प्रीति रावत भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने साथ कुछ स्वजातीय महिलाओं को शामिल कर इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन को और भी सशक्त बनाया। यात्रा में देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई तथा नागरिकों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया गया।
यात्रा के माध्यम से एकजुट होकर राष्ट्र के समर्थन में स्वर उठाए गए –
“जय हिन्द, जय हिन्द की सेना”
“जय बारी” के उद्घोषों से प्रयागराज की गलियां गूंज उठीं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)