स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर में चला नो पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


*गोरखपुर में चला नो पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान*

_*यातायात पुलिस ने की सख्त कार्यवाही, 981 वाहनों का चालान, 54,000 रुपये जुर्माना वसूला*_

*गोरखपुर, 15 मई |* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय कुमार के नेतृत्व में शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कमलेश कुमार सिंह, टीआई श्री मनोज कुमार राय, श्री अजीत कुमार पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारियों ने किया।

*अतिक्रमण हटाओ अभियान:*

रुस्तमपुर चौराहे से आजाद चौक तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण, ठेले, खोमचे और नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया। नगर निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए कई ठेले-खोमचे जब्त किए और कुल 24 दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान 74 चार पहिया और 181 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।

*भारी वाहनों पर भी कसा शिकंजा:*

नौसड़-बाघागाड़ा मार्ग और नौसड़-खजनी मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और बसों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसमें 125 भारी वाहन हटाए गए, 08 बसें सीज, और 45 ट्रक/बसों का चालान किया गया। वाहन चालकों को लाउडहेलर से जागरूक करते हुए समझाया गया कि सड़क किनारे पार्किंग न करें।

*प्रवर्तन और चालान कार्रवाई:*

शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 981 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा 54,000 रुपये शमन शुल्क के रूप में जुर्माना वसूला गया।

_यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।_

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post