- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जाफरा बाजार में राशन दुकान पर केवाईसी विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विनोद गुप्ता पर हुए हमले के बाद बुधवार देर शाम गोरखपुर ग्रामीण विधायक श्री विपिन सिंह उनके आवास पर पहुंचे। विधायक ने घायल कार्यकर्ता का हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विधायक विपिन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर इस प्रकार का हमला अराजक मानसिकता का प्रतीक है जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने कहा, “मैं महादेव से विनोद जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और प्रशासन से अपेक्षा करता हूं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाए।”
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)