- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
कृष्ण डांस एकेडमी द्वारा समर कैंप 2025 का भव्य शुभारंभ
गोरखपुर 13 मई बशारतपुर (अल्युमिनियम फैक्ट्री के समीप) गर्मी की छुट्टियों को बच्चों के लिए रचनात्मक और आनंददायक बनाने हेतु आयोजित समर कैंप 2025 का शुभारंभ आज एच० के० मेमोरियल स्कूल, बशारतपुर में हर्षोल्लास के साथ हुआ शिविर का आयोजन नरेंद्र सिनेमा फिल्म प्रोडक्शन एवं कृष्ण डांस अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक श्री राकेश श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथियों ने संपन्न किया। इसके उपरांत कृष्ण डांस एकेडमी के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, गौरी द्वारा कृष्ण भजन पर नृत्य, आकृति द्वारा देशभक्ति नृत्य, एवं विशाल कराटे टीम की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डॉ. चमन राय (प्राचार्य, एसवीएम पी.जी. कॉलेज, मनरूम), डायरेक्टर कृपाशंकर पाल, अंजुला सिंह, तनवीर आलम, रत्नेश यादव, दीपक सिंह जैसे विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को गौरव प्रदान किया।
इस समर कैंप में बच्चों को निम्नलिखित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा: डांस, सिंगिंग, गिटार, कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, योग, ज़ुम्बा क्लासेस, क्रिकेट, शतरंज, बैडमिंटन, मेहंदी इत्यादि। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
समर कैंप का संचालन नरेंद्र प्रताप सिंह 'कृष्णा' के कुशल मार्गदर्शन में रिद्धिमा द्विवेदी, आदर्श, सरवर हुसैन, विशाल कुशवाहा, रचना श्रीवास्तव एवं तलत द्वारा किया जा रहा है।
पहले ही दिन की रंग-बिरंगी सजावट, बच्चों का उत्साह और प्रशिक्षकों की मेहनत ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजकों ने बताया कि यह समर कैंप 30 दिनों तक चलेगा और बच्चों को सीखने, सृजन करने व मंच पर प्रस्तुत होने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
इस अवसर पर हर्षदीप सिंह, प्राची त्रिपाठी, खुशी यादव, अनुष्का सिंह, प्रिन्शी गुप्ता सहित कई प्रतिभागी, अभिभावक उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)