- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
*एच-5 एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि के बाद गोरखपुर चिड़ियाघर अस्थायी रूप से बंद*
*जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु उठाया गया एहतियाती कदम*
*गोरखपुर, 13 मई 2025 |* शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, गोरखपुर में निवासरत मादा बाघिन 'शक्ति' के विसरा सैंपल में एच-5 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। यह जानकारी राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आनंद नगर, भोपाल (मध्यप्रदेश) के निदेशक द्वारा दी गई है।
जन स्वास्थ्य और अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, प्रशासन ने प्राणी उद्यान को 13 मई 2025 से अस्थायी रूप से दर्शकों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
चिड़ियाघर प्रशासन ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सभी आवश्यक जैव-सुरक्षा उपाय, संक्रमण की निगरानी प्रक्रियाएं और सावधानियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस स्थिति में सहयोग करें और अफवाहों से बचें। चिड़ियाघर दोबारा खोले जाने की सूचना उचित समय पर दी जाएगी।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)