स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए व्यापक अभियान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


*गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए व्यापक अभियान*

*गोरखपुर, 12 मई 2025 |* आज दिनांक 12.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय कुमार के नेतृत्व में, यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किए जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कमलेश कुमार सिंह, टी०आई० श्री मनोज कुमार राय, श्री अजीत कुमार पाण्डेय एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मियों ने अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की।

*ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान*

शहर क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना परमिट के चल रहे ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में 231 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की चेकिंग की गई, जिसमें से 17 ऑटो को बिना परमिट और 14 ई-रिक्शा को बिना रजिस्ट्रेशन के पाया गया। इसके अलावा, 25 चालकों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पाये जाने पर उनके खिलाफ एम०वी० एक्ट की धाराओं के तहत चालान किया गया। इस अभियान के दौरान 98 और ई-रिक्शा/ऑटो चालकों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। ई-रिक्शा चालकों को जोन नंबर के स्टीकर लगाकर चलने की दिशा में निर्देशित किया गया।

*नो पार्किंग अभियान*

सड़क पर सुगम यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए, शहर क्षेत्र, गोलघर और रोडवेज मार्ग पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई। इसमें 07 वाहनों को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड भेजा गया, जबकि 68 चार पहिया और 127 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही अतिक्रमण कर ठेला और खोमचा लगाने वालों को चेतावनी देते हुए हटवाया गया।

*प्रवर्तन की कार्यवाही*

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 912 वाहनों का एम०वी० एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इस अभियान में शमन शुल्क के रूप में ₹41,500/- जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post