- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि इसके कुलपति प्रो. पूनम टंडन को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा ‘कर्नल कमांडेंट’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह उपाधि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा जगत की भूमिका को रेखांकित करने वाले देश के 13 कुलपतियों को प्रदान की जा रही है, जिनमें प्रो. टंडन भी शामिल हैं। यह सम्मान विश्वविद्यालय परिसर में 21 मई (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे आयोजित रैंक सेरेमनी के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ सभागार में विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के प्रति समर्पण
एनसीसी के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रो. टंडन के सक्रिय प्रयासों को रक्षा मंत्रालय द्वारा यह सम्मान एक मान्यता के रूप में प्रदान कर रहा है। प्रो. पूनम टंडन ने कहा यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हमारे विश्वविद्यालय परिवार, एनसीसी अधिकारियों और समर्पित कैडेट्स की सामूहिक उपलब्धि है। यह शिक्षाजगत और सेना के मूल्यों के बीच एक मजबूत कड़ी को स्थापित करने वाला कदम है।
समारोह में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रक्षा और शिक्षा जगत से कई वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और पूर्व एनसीसी कैडेट्स इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट के लिए यह आयोजन प्रेरणा और गौरव का प्रतीक होगा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)