- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
भारतीय सेना के पराक्रम पर मुस्लिम समाज ने किया खुशी का इजहार, मांगी कामयाबी की दुआ
गोरखपुर। मुस्लिम समाज ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किए गए एक्शन का स्वागत किया है। मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद, इमाम चौक, तुर्कमानपुर में छोटे -छोटे बच्चों ने भारतीय सेना के पराक्रम पर खुशी का इजहार किया। कामयाबी के लिए विशेष दुआ मांगी। हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया।
मकतब इस्लामियात के शिक्षक कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कि मैं भारतीय सेना और जवानों की हिम्मत की सराहना करता हूं। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने का फैसला काबिल-ए-तारीफ है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भारतीय सेना की आतंकियों व आतंकवादी संगठनों पर हमले की कार्यवाही उचित व जरूरी है। पूरा भारत आतंकी व आतंकवादी संगठनों के विरोध में एक साथ है। आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है, इसके खात्मे की जरुरत है। आतंकवाद के लिए इस्लाम धर्म की शिक्षाओं में कोई जगह नहीं है। इस्लाम आतंक को हराम करार देता है।
चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रज़ा कादरी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम भारतीय सेना की ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई का स्वागत करते हैं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)