स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर भारतीय सेना को सैल्यूट – विद्यार्थी परिषद का पूर्ण समर्थन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भारत शांति का पक्षधर है, परंतु इसकी अखंडता को चुनौती देने वालों को करारा जवाब मिलेगा : मयंक राय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,गोरक्ष प्रांत भारतीय सेना द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" की अद्वितीय सफलता पर गर्व व्यक्त करती है और इस गौरवपूर्ण अभियान के लिए सेना को हार्दिक बधाई देती है। यह ऑपरेशन हमारी सेना की रणनीतिक कुशलता, अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।विद्यार्थी परिषद का मानना है कि भारतीय सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह भारतवासियों के मन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मबल का भाव भी जागृत करती है।

भारतीय सेना द्वारा मंगलवार देर रात्रि पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर यह सिद्ध कर दिया है कि जब बात भारत की अखंडता और सम्मान की आती है, तब हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।भारत एक शांति प्रिय राष्ट्र है, जो सदा से अहिंसा, सह-अस्तित्व और वैश्विक शांति का पक्षधर रहा है। परंतु यदि कोई राष्ट्र, संगठन या आतंकी समूह भारत की अखंडता, संप्रभुता या आंतरिक शांति को क्षति पहुँचाने का दुस्साहस करता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा की विद्यार्थी परिषद भारतीय सेना के साहसिक अभियानों और सख्त रुख का पूर्ण समर्थन करती है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और स्वाभिमान से कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।भारत की संस्कृति संयम और सहिष्णुता की है, लेकिन यह कभी भी कायरता की प्रतीक नहीं रही। हमारी सेना, हमारे सुरक्षा बल और सम्पूर्ण राष्ट्र जब एक साथ खड़े होते हैं, तो हर संकट का जवाब दृढ़ता और शौर्य से दिया जाता है। अभाविप राष्ट्र के प्रत्येक युवा को आह्वान करती है कि वे राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के लिए सजग रहें, देशद्रोही मानसिकता का विरोध करें और भारतीयता के मूल मूल्यों को आगे बढ़ाएं।

शिवम पांडेय 

प्रांत मीडिया सह संयोजक 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post