स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सत्येंद्र कुमार बारी जी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया ज्ञापन: अमर शहीद भगवती प्रसाद बारी जी की स्मृति में प्रयागराज में स्मारक स्थापना की मांग*

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


सत्येंद्र कुमार बारी जी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया ज्ञापन: अमर शहीद भगवती प्रसाद बारी जी की स्मृति में प्रयागराज में स्मारक स्थापना की मांग

प्रयागराज, 07 मई 2025 ।* बारी समाज सेवा समिति प्रयागराज उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक मांगपत्र सौंपते हुए अमर शहीद भगवती प्रसाद बारी जी की स्मृति में प्रतिमा स्थापना, धर्मशाला निर्माण तथा अन्य ऐतिहासिक सम्मान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से बारी समाज सेवा समिति प्रयागराज ने अवगत कराया कि बारी समाज का स्वतंत्रता संग्राम सहित राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहासकारों ने आल्हा-उदल के काल से लेकर राजा शिवदीन सिंह बारी, रूपन बारी व अन्य वीरों के योगदान को प्रमाणित किया है।

समिति ने मांग की कि जो इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के हीवेट रोड स्थित चौराहे पर लगी सियार की मूर्ति को हटाकर उस स्थान पर 24 वर्षीय अमर शहीद भगवती प्रसाद बारी जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। भगवती प्रसाद बारी जी ने आज़ादी की लड़ाई में ब्रिटिश शासन काल में टेलीफोन लाइन काटते समय अंग्रेजों की गोली खाकर शहादत प्राप्त की थी।

इसके अतिरिक्त समिति ने निम्नलिखित माँगें भी रखीं:

प्रयागराज विकास प्राधिकरण से बारी समाज के लिए धर्मशाला एवं कार्यालय हेतु भूमि आवंटित की जाए।

सिविल लाइंस के कूपर रोड का नाम बदलकर “राजा शिवदीन सिंह बारी मार्ग” किया जाए।

नैनी जेल के पास स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुरेश चंद्र रावत मीशा बंदी की स्मृति में नैनी जेल के पास उनके नाम का एक गेट का निर्माण कराया जाए।

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ जी के माध्यम से यह ज्ञापन सौंपा गया, और बारी समाज ने आशा व्यक्त की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी इन मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित निर्णय लेंगे।

बारी समाज सेवा समिति, प्रयागराज ने अंत में मुख्यमंत्री जी के कुंभ में प्रयासों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन भी किया। और कहा कि समस्त बारी समाज प्रयागराज माननीय मुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ एकजुट होकर खड़ा है

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post