- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
उनवल। खजनी तहसील पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए देश के 26 निर्दोष नागरिकों का बदला लेने के लिए। भारत सरकार के निर्देश पर भारतीय सेना द्वारा सीमा पार पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह करने वाली भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और वीरता पर, आज नगर पंचायत उनवल टेकवार चौराहे (अम्बेडकर मूर्ति के सामने), पर पटाखे फोड़ कर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। वंदे मातरम, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जोश से भरे युवा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना और मोदी जी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आज आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की मौत का बदला ले लिया है।
उनवल में सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने अपने अदम्य शौर्य,साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करते हुए देश के मान सम्मान की रक्षा की है हमारी सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को बता दिया है कि अगर तुमने धर्म पूछ कर मारा है तो हम घर में घुस के मारेंगे।
इस अवसर पर इंद्रकुमार निगम, अवधेश गुप्ता, रबिन्द्र गुप्ता, देवेंद्र यादव,आदर्श राम त्रिपाठी,देवानन्द,विनय कुमार, अशोक यादव, पासवान,रामवृक्ष सिंह, दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)