स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के चेकिंग में रोडवेज मार्ग व लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर नौसढ़ तिराहा के पास सड़क के दोनो तरफ खड़े बसों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए 08 बसों के विरुद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, साथ ही बिना हेल्मेट व उनके साथ सहयात्री के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 810 वाहनों का चालान किया गया । चेकिंग अभियान में ही शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 06 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 52 चार पहिया तथा 133 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया । शहर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कुल 1029 वाहनों के विरुद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post