- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सपा नेता मोo फखरुददीन अंसारी ने कहा है कि जातीय जनगणना का फैसला बाबा साहब के संविधान में दिये गये न्याय की समानता और नब्बे फीसदी पीडीए की एकजुटता की सौ फ़ीसदी जीत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को न्याय और समानता का अधिकार दिया है। हम सबके सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन ये निर्णय लेने को बाध्य हुई है। केंद्र सरकार को पीडीए के दबाव में फैसला लेना पड़ा। सामाजिक न्याय की लड़ाई में ये पीडीए की जीत का एक अतिमहत्वपूर्ण चरण है।
फखरुददीन अंसारी ने कहा कि एक ईमानदार जनगणना ही हर जाति को अपनी-अपनी जनसंख्या के अनुपात में अपना वो अधिकार और हक़ दिलवाएगी, जिस पर अब तक वर्चस्ववादी फन मारकर बैठे थे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)