- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
टोल प्लाजा पर मारपीट व तोड़फोड करने के आरोप में 08 अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व स0पु0अ0/थाना प्रभारी गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष सिंह मय पुलिस टीम द्वारा 1.धीरज कुमार 2.विशाल सिंह 3. सुनील 4. महेश शाही 5. संतोष कुमार को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी व द्वितीय पक्ष के 1. आशुतोष कुमार 2. गंगा राम व 2. पप्पू कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.05.2025 को दिल्ली से बिहार जा रही बस को तेनुआ टोल प्लाजा पर ओवर लोडिंग चेक करने की बात को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों व बस कर्मचारियों के बीच कहा सुनी हई, जिसको लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा बस कर्मचारियों व यात्रियों के साथ मार-पीट की गयी । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोकत पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. धीरज कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी तेनुआ थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. विशाल सिंह पुत्र धर्मराज निवासी बांसगांव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. सुनील पुत्र रामजियावन निवासी मझारिया थाना खजनी गोरखपुर
4. महेश शाही पुत्र स्व0 विलाश शाही निवासी बेरौना थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
5. संतोष कुमार पुत्र राम लखन निवासी तेनुआ थाना गीडा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 264/25 धारा 115(2),125,324,351(3),352 भा0न्या0सं0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर
*द्वितीय पक्ष का नाम व पता-*
6. आशुतोष कुमार (बस परिचालक) पुत्र दुर्गानंद निवासी करनपुर थाना सुपौल जिला सुपौल बिहार
7. गंगा राम (बस चालक) पुत्र स्वर्गीय वासुदेव निवासी बिल्ली थाना निर्मली जिला सुपौल बिहार
8. पप्पू कुमार साहनी (यात्री) पुत्र रामबलिस्ट साहनी ग्राम अजबीनगर थाना महमदपुर जिला गोपालगंज बिहार
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 संतोष सिंह चौकी प्रभारी पिपरौली
2. हे0का0 सुमंत यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. का0 शिवम वर्मा थाना गीडा जनपद गोरखपुर
4. का0 भानु मौर्या थाना गीडा जनपद गोरखपुर
5. का0 पंकज कनौजिया थाना गीडा जनपद गोरखपुर
6. का0 विकास यादव 1थाना गीडा जनपद गोरखपुर
7. का0 विजय यादव थाना गीडा जनपद गोरखपुर
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)