- by Manish Kumar Susari
- 2026-02-16 15:44:37
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
अभाविप का उन्मेष बना विद्यार्थियों में जागरूकता का बना माध्यम,400 विद्यार्थियों ने व्यक्तित्व विकास कार्यशाला में किया प्रतिभाग।
उन्मेष' विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने हेतु अभाविप का एक सार्थक प्रयास है : मयंक राय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के मध्य कौशल विकास, पब्लिक स्पीकिंग,साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण,करियर काउंसलिंग जैसे विषयों पर जानकारी व जागरूकता हेतु 'उन्मेष' शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, मनीराम के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें साइबर क्राइम प्रभारी उपेंद्र सिंह ने साइबर सिक्योरिटी पर और महानगर अध्यक्ष डॉ० विवेक शाही ने कौशल विकास का सत्र लिया और विद्यार्थियों को इन विषयों में जागरूक किया। इस कार्यशाला में विद्यालय के 400 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
अभाविप गोरखपुर महानगर इकाई उन्मेष- 2025 के माध्यम से 50 विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य ऐसे विषयों पर कार्यशाला का आयोजन करेगी जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में इमोशनल गाइडेंस,पब्लिक स्पीकिंग,समूह भावना जैसे गुणों का विकास होगा और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
साइबर सिक्योरिटी के सत्र में साइबर क्राइम प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, पासवर्ड मैनेजमेंट और डेटा सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही लाइव डेमो के माध्यम से यह भी बताया गया कि कैसे सामान्य लापरवाहियाँ साइबर हमलों का कारण बन सकती हैं। वहीं कौशल विकास के सत्र में विवेक शाही ने विद्यार्थियों को संचार कौशल, समय प्रबंधन, टीम वर्क, आत्मविश्वास तथा निर्णय लेने की क्षमता जैसे आवश्यक जीवन कौशलों के महत्व को रेखांकित किया।
अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि परिषद द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व विकास एवं सेवा कार्यों से जुड़े अभियानों ने छात्रों के व्यक्तित्व में एक नई ऊर्जा और उद्देश्यपूर्ण सोच को जन्म दिया है। उन्मेष' जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने हेतु अभाविप का एक सार्थक प्रयास है।इन कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो रही है, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के प्रति भी अधिक जागरूक हो रहे हैं।
उन्मेष 2025 कार्यक्रम के प्रमुख अभिषेक मौर्या ने कहा कि उन्मेष के तहत विभिन्न कार्यशालाओं, संवाद सत्रों, कैरियर गाइडेंस, टीम एक्टिविटी और प्रेरणादायक व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मानसिक सुदृढ़ता और निर्णय लेने जैसी क्षमताओं से सशक्त किया जाएगा।परिषद को विश्वास है कि "उन्मेष" विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनेगा।
आभार ज्ञापन दिल्ली पब्लिक स्कूल के कॉर्डिनेटर गिरीश मिश्राने किया।
मुख्य रूप से दिल्ली पब्लिक स्कूल सी.ए.ओ देवाशीष,किशन मिश्र,सृजन मिश्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)